Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ग्राम करेड़ी-कोलूखेड़ी रोड़ के बीच तेज रफ्तार बाइक टर्न लेने के दौरान पत्थर से टकरा कर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई वहीं पीछे बैठे उसके छोटे भाई को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम करेड़ी-कोलूखेड़ी रोड़ पर टर्न लेने के दौरान तेज रफ्तार बाइक पत्थर से टकराकर फिसल गई। हादसे में बाइक चालक देवराज (17) पुत्र जगदीश वर्मा और उसका छोटा भाई आयुष वर्मा (15) साल निवासी कोलूखेड़ी गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसमें देवराज की जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया गया है कि दोनों भाई बाइक से करेड़ी तरफ जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |