Advertisement
राजगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा में शुक्रवार दोपहर कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम कोटरा निवासी सुनीताबाई (30) पत्नी छोटेलाल कुशवाह की कुएं में डूबने से मौत हो गई। बताया गया है कि छोटेलाल और उसकी पत्नी खेत पर काम कर रहे थे, पत्नी सुनीताबाई कुएं से पानी भरने गई तभी पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। पति ने ग्रामीणों की मदद से उसे कुएं से निकाला और नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |