Advertisement
राजगढ़। जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ाहेट में डीपी से लाइट की डोरी डालने की बात पर बुधवार की रात दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ गालियां देते हुए मारपीट की साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने गुरुवार को दोनों पक्ष की दो महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार ग्राम गाड़ाहेट निवासी गुड्डीबाई (45)पत्नी राधेश्याम दांगी ने बताया कि डीपी से डोरी डालने की बात को लेकर बीती रात परिवार के कन्हैयालाल पुत्र भंवरलाल दांगी, उसकी पत्नी ज्योति और राजेश पुत्र भंवरलाल दांगी गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं कन्हैयालाल (25) पुत्र भंवरलाल दांगी ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर भाई राधेश्याम पुत्र भंवरलाल दांगी, उसकी पत्नी गुड्डीबाई, कंवरलाल पुत्र भंवरलाल और उसका बेटा अयोध्यालाल ने गालियां देते हुए मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के सात लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |