Advertisement
राजगढ़। जिले के सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलोदापाल में सोमवार की रात पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक- दूसरे के साथ डंडों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसमें दोनों पक्ष के लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बिलोदापाल निवासी चंदरसिंह (40) पुत्र भैरुसिंह भिलाला ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर सोमवार की रात गांव का बालचंद पुत्र रतनसिंह भिलाला, उसके बेटे नीरज और बीरम घर के सामने गाली-गलौंज करने लगे, विरोध करने पर उन्होंने डंडों से मारपीट की, जिसमें परिजन घायल हो गए। वहीं बालचंद(41) पुत्र रतनसिंह भिलाला ने आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर चंदरसिंह पुत्र भैरुसिंह भिलाला, उसके भाई रमेश, देवीलाल, रामबाबू पुत्र देवीलाल और उसके भाई राजेश भिलाला ने गालियां देते हुए डंडे से मारपीट की, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |