Advertisement
राजगढ़। जिले के पचोर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात खुजनेर रोड़ स्थित रेल्वे क्राॅसिंग के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार दो युवकों को दबोचा और उनके कब्जे से जेब में रखी 20 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी कीमत एक लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, खुजनेर रोड़ स्थित रेल्वे क्राॅसिंग के समीप से घेराबंदी कर बाइक सवार संतोष (33) पुत्र हजारीलाल सांसी निवासी गुलखेड़ीसांसी थाना बोड़ा और नृसिंह (45)पुत्र छोटेलाल जाटव निवासी जाटव मौहल्ला पचोर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक लाख रुपये कीमती स्मैक और 80 हजार रुपए की बाइक जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |