Advertisement
चूना भट्टी इलाके में रहने वाली बीएससी की छात्रा से छह महीने तक ज्यादती करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले छात्रा से दोस्ती गांठी और बाद में शादी का झांसा देकर कुकृत्य किया।जब पीड़िता ने शादी पर जोर दिया तो आरोपी मुकर गया। छात्रा की शिकायत पर टीटीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
टीटीनगर थाने की एसआई राखी मौर्य के अनुसार चूनाभट्टी निवासी 19 वर्षीय युवती बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। जून 2016 में टीटीनगर में सेन जयंती के सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसकी मुलाकात माता मंदिर के पास रहने वाले दीपक सेन (25) से हुई थी। इसके बाद दीपक और छात्रा में फोन पर बातें होना शुरू हो गईं। एक दिन दीपक ने छात्रा को अपने घर ले जाकर ज्यादती कर दी। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने शादी करने का प्रस्ताव रखकर उसे चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी छह माह तक शादी के नाम पर छात्रा के साथ ज्यादती करता रहा। दो दिन पहले जब छात्रा ने उससे शादी की तारीख तय करने की बात कही तो आरोपी ने अभद्र व्यवहार कर शादी करने से इंकार कर दिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |