Advertisement
झाबुआ। जिले के थान्दला थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वालरूंडी निवासी ईनामी स्थाई वारंटी को आज थांदला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ग्वालरूंडी पहुंची और दशहरा त्योहार मनाने आए फरार वारंटी को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक राजकुमार कुंसारिया ने उक्त जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि थाना थांदला पुलिस टीम द्वारा फौजदारी मुकदमा नंबर 921/2017 एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 294,323,506 में आरोपी रमेश पुत्र टिटिया डामोर निवासी ग्वालरूण्डी की तलाश की जा रही थी। आरोपी वर्ष 2017 से फरार था और उस पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा रूपए 3,000/- ईनाम की उदघोषणा भी जारी की गई थी । उक्त फरार वारंटी के संबंध में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि वह ग्वालरूण्डी तिराहा पर किराना दूकान पर बैठा है। मिली सूचना के आधार पर थांदला पुलिस टीम ग्राम ग्वालरूंडी पहुंची और दबिश देकर वारंटी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |