Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर पचोर थाना क्षेत्र में ग्राम उदनखेड़ी के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद शाजापुर रेफर किया गया है।
पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे स्थित ग्राम उदनखेड़ी के समीप तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार मानसिंह (48)पुत्र बद्रीलाल राजपूत निवासी बावल्दा की गंभीर चोटें लगने से मौत हो गई वहीं परिवार के बद्रीलाल, राजेन्द्र, भूरीबाई, मांगीलाल, देवीसिंह और भगवानसिंह गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर किया गया। बताया गया है परिवार के लोग कार में सवार होकर उज्जैन से अपने बावल्दा लौट रहे थे तभी उदनखेड़ी के समीप हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |