Advertisement
राजगढ़।राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम हिरणखेड़ी में रहने वाली 17 वर्षीय दलित नाबालिग किशोरी ने गांव के लड़के पर रास्ता रोककर गलत काम और विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित के खिलाफ पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम हिरणखेड़ी निवासी 16 साल 6 माह वर्षीय दलित किशोरी ने बताया कि बीती रात गांव में लगी झांकी देखकर घर लौट रही थी, तभी डीपी के समीप गांव में ही रहने वाले लड़के ने रास्ता रोककर गलत काम किया। चिल्लाने पर आरोपित ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 376, 341, 506, 323, 3/4 पाॅक्सो, एससीएसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |