Advertisement
राजगढ़। कुरावर थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में कुंदे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार बीती रात वार्ड क्रमांक 5 में रहने वाली सुधा (25) पत्नी रवि मीना ने कमरे में कुंदे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने राजू पुत्र भारतसिंह मीना की रिपोर्ट पर मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |