Advertisement
ग्वालियर। दोस्त को छोड़कर वापस घर लौट रहे युवक को कंटेनर ने कुचल दिया। भारी वाहन की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मूलत:गमूरी मौ भिंड हाल बड़ागांव राइजिंग सिटी के पास रहने वाला कुलदीप पुत्र बहादुर यादव 29 अपने दोस्त को छोडऩे मोटर साइकिल से गया था। शुक्रवार की दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब कुलदीप दोस्त को छोडऩे के बाद वापस घर लौट रहा था। अभी वह हाइवे बड़ागांव पुल के नीचे पहुंचा ही था कि तभी उसको कंटेनर क्रमांक एमपी 09 एचएफ 6808 के चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। बताया गया है कि कुलदीप की कंटेनर की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय लोग जमा हो गए और पुलिस भी तत्काल सड़क दुर्घटना का पता चलते ही मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव विच्छेदन गृह भेज मृतक के भाई नरेन्द्र की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |