Advertisement
अनूपपुर। कोतमा नगर में राजश्री पान मसाला, तेल तथा शक्कर के थोक व्यापारी राजानी एजेंसी में गुरुवार को जीएसटी टीम जबलपुर द्वारा छापा मार कार्यवाही की गई। इस दौरान विभिन्न दस्तावेजों को खंगालने के साथ ही एजेंसी के खरीदी तथा बिक्री से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई।
कोतमा में स्थित राजानी एजेंसी पान मसाला राजश्री तथा तेल एवं शक्कर का थोक कारोबारी है। गुरुवार की दोपहर में जबलपुर की 8 सदस्यीय जीएसटी टीम ने राजानी एजेंसी में दबिश देकर सर्चिंग शुरू की, जो शाम तक जारी है। पूर्व में भी इस फार्म पर जीएसटी टीम के द्वारा कार्यवाही की जा चुकी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |