Advertisement
जबलपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर घाट सिमरिया के पास स्थित हिरण नदी के पुल के पुल पर बीती रात एक हाइवा को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
गोसलपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरण नदी के पुल पर हाईवा एमपी 07 जीए 5043 खराब हो गया था, जिस कारण चालक ने उसे पुल पर ही खड़ा कर दिया था। उसके न तो ब्लिंकर्स जल रहे थे और न ही सुरक्षा के कोई और इंतजाम किए गए थे। इसी दौरान बिहार पूर्णिया निवासी मनोज साहू कंटेनर एनएल 01 एए 7245 लेकर बिहार की ओर जा रहा था। कंटेनर तेज रफ्तार में था। हिरण नदी के पुल पर उसे खड़ा हाइवा नजर नहीं आया। जब तक मनोज कंटेनर का ब्रेक लगाता, तब तक कंटेनर पीछे से हाईवा से टकरा गया। घटना में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |