Advertisement
राजगढ़। जीरापुर थाना क्षेत्र में ग्राम रुपाहेड़ा जोड़ के नजदीक बुधवार सुबह 24 वर्षीय एमबीबीएस के छात्र का शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के निशान बताए गए है। मामले में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या उसकी हत्या की गई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा।
पुलिस के अनुसार ग्राम रुपाहेड़ा जोड़ के समीप ग्राम जटामड़ी थाना छापीहेड़ा निवासी स्वदेश (24)पुत्र रामचंद्र दांगी का चोटिल हालत में शव मिला। बताया गया है कि युवक रसिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था और कुछ दिन पहले ही अपने गांव आया था, जो बीते रोज इंदौर के लिए रवाना हुआ था।
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार का होना बताया गया है, जिसमें मृतक स्वदेश दांगी सहित तीन लोग सवार थे। परिजनों का कहना है कि युवक बीते रोज इंदौर के लिए गया था और रात में उससे मोबाइल पर बातचीत की गई थी साथ ही परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या करने के आरोप लगाए है। युवक की मौत सड़क हादसे में हुई या फिर उसकी हत्या की गई है, यह जांच का विषय है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद लग सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |