Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र में भोपाल बाइपास चौराहे के समीप हाइवे ट्रीट के सामने तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और चालक के खिलाफ गैर- इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार बीती रात हाइवे-52 स्थित हाइवे ट्रीट के सामने तेज रफ्तार कंटेनर क्रमांक आरजे 07 जीडी 9837 ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक देवराज (30) पुत्र राधेश्याम दांगी निवासी पाड़ल्याबना की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक इंदौर से अपने गांव जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने जगदीश पुत्र गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट पर कंटेनर चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |