Advertisement
राजगढ़। जीरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम तमोलिया में जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मंगलवार को दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम तमोलिया निवासी इंदरसिंह (45) पुत्र मांगीलाल सौंधिया ने बताया कि जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर बीती रात गांव के चंदरसिंह पुत्र शिवसिंह सौंधिया और वीरम पुत्र देवीसिंह सौंधिया ने घर के सामने गाली-गलौंज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। वहीं कमलसिंह (30) पुत्र शिवसिंह सौंधिया ने बताया कि इसी बात को लेकर इंदरसिंह पुत्र मांगीलाल, उसके भाई कृपालसिंह और भैरुसिंह सौंधिया ने गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें चंदरसिंह को चोटें लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |