Advertisement
ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में इंजीनिरिंग छात्र ने देर रात फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दोस्तों के फोन लगाने पर जब मोबाइल रिसीव नहीं किया तो वह छात्र के कमरे पर पहुंचे। कमरे में छात्र का शव फांसी पर लटका हुआ था। फांसी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फांसी क्यों लगाई फिलहाल कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने आत्महत्या के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।
गार्डन होम्स फेस-3 अल्कापुरी में रहने वाला आयुष पुत्र संजय शर्मा 20 माधव इंजीनिरिंग महाविद्यालय बीई द्वितीय वर्ष का छात्र था। रविवार-सोमवार की दरिम्यानी रात आयुष ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब आयुष को दोस्तों ने फोन लगाया तो उसने मोबाइल रिसीव नहीं किया। दोस्त उससे मिलने के लिए कमरे पर ही पहुंच गए। कमरे में आयुष का शव फांसी पर लटका देख उनके होश उड़ गए। आयुष के फांसी लगाने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। छात्र के आत्महत्या करने का पता चलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बताया गया है कि आयुष रात तक सामान्य था और उससे देखकर किसी भी दोस्त ने यह नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगा। पुलिस को कमरे से तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। फांसी क्यों लगाई परिजन और पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मृतक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और यह पता लगाया जा रहा है कि उसकी अंतिम बार किससे बात हुई है और वह पढ़ाई में कैसे आदि के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने शव विच्छेदन गृह भेजने के बाद मर्ग कायम कर लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी अनुराग पाटिनवाला का कहना है कि आत्महत्या क्यों की जब तक तथ्य सामने नहीं आ जाते कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |