Advertisement
शहडोल। जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार दंपत्ति की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सिंहपुर के पांडव नगर कांवेंट स्कूल के पीछे रहने वाले जितेंद्र सिंह दादू अपनी पत्नी वंदना सिंह के साथ स्कूटी पर सवार होकर अपने गांव गधरहर्दी जा रहे थे। इस दौरान भानपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार दंपत्ति को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |