Advertisement
राजगढ़। बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पीताखेड़ा में शुक्रवार को 23 वर्षीय महिला का कुएं में तैरता हुआ शव मिला, जो दो दिन पहले बिना बताए घर से गायब हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम पीताखेड़ा निवासी 23 वर्षीय रुपाबाई पत्नी भगवानसिंह रुहेला का गांव के ही कुएं में शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि महिला दो दिन पहले बिना बताए घर से गायब हो गई थी। महिला की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा नही हो सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |