Advertisement
मंदसौर। पुलिस की एक जीप बीती रात सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में जीप के चालक की मौत हो गई। वहीं, टीआई समेत तीन लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले में गुरुवार देर रात पुलिस की जीप सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसा रात्रि गश्त के दौरान हुआ। इस दुर्घटना में 57 वर्षीय चालक अल्लानुर की मौत हो गई। टीआई एनएस मरावी और नगर सुरक्षा समिति के तीन युवक घायल हुए हैं। सभी घायलों का मंदसौर अस्पताल इलाज किया जा रहा है। हादसा रात 2.30 बजे शामगढ़-सुवासरा रोड पर बसई गांव के समीप हुआ।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |