Advertisement
कोलार इलाके में पैदल आए बदमाश एक युवक से बाइक लूटकर फरार हो गए। आरोपियों ने हथियार के जोर पर पीड़ित से जमकर मारपीट भी की। आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है।
कोलार पुलिस के अनुसार खंडावड़ गांव, ग्राम पंचायत सलैया निवासी सीताराम लौवंशी (36) पिता कल्लूराम लौवंशी मंडीदीप स्थित एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह सुबह करीब 6 बजे अपनी बाइक से मंडीदीप के लिए निकाला था। घर से कुछ दूरी पर चौराहे के यहां दो युवकों ने उसे हाथ देकर रोका। सीताराम ने उनके हाथ देखकर बाइक रोक दी।
बदमाशों ने अचानक उसे हथियार दिखाकर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने के कुछ देर बाद बदमाश उससे बाइक छीनकर फरार हो गए। आरोपियों की उम्र लगभग 30 साल के आसपास बताई जा रही है। घटना के बाद किसी तरह थाने पहुंचे पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस वारदात के पीछे किसी परिचित का ही हाथ होने की आशंका जता रही है। मामले में लेन-देन के विवाद होने की भी पुलिस जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |