Advertisement
राजगढ़। जिले के सारंगपुर थाना पुलिस ने शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम पड़ाना स्थित हाट मंडी आवास काॅलोनी से दबिश देकर 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 800 ग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत 12 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
थानाप्रभारी शिवराजसिंह चौहान ने रविवार को बताया कि शनिवार की रात ग्राम पड़ाना स्थित हाटमंडी आवास काॅलोनी से दबिश देकर राजेश(23) पुत्र शिवप्रसाद राठौर निवासी पड़ाना को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 12 हजार रुपये कीमती 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |