Advertisement
राजगढ़। शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में पुराना एबी रोड़ स्थित गणेश लाॅज के सामने खड़ी बाइक से अज्ञात बदमाश थैला चुरा ले गया, जिसमें 55 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। पुलिस ने रविवार को बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम कांचरी निवासी मांगीलाल(65) पुत्र रामलाल सौंधिया ने बताया कि देर शाम गणेश लाॅज के सामने बाइक रखकर सामान खरीदने गया तभी अज्ञात बदमाश बाइक से थैला चोरी कर ले गया, जिसमें 55 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। बताया गया है कि व्यक्ति ने बैंक से नकदी निकाली थी। पुलिस ने मौका-मुआयना कर अज्ञात के खिलाफ धारा 379 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |