Advertisement
राजगढ़। तलेन थाना पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर हाइवे स्थित मिर्जापुर जोड़ के समीप से घेराबंदी कर बोलेरो वाहन में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20 पेटी अंग्रेजी शराब की जब्त की, जिसकी कीमत एक लाख 92 हजार 742 रुपए बताई गई है। पुलिस ने सोमवार को आरोपितों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
एएसआई शिवराजसिंह मीना के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बीती रात हाइवे स्थित मिर्जापुर जोड़ से घेराबंदी कर बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 42 टी 1154 में सवार दिनेश (50)पुत्र रामचरण शिवहरे निवासी सुठालिया रोड़ ब्यावरा और राहुल (35)पुत्र रामचरण मेवाड़े निवासी इंद्राकाॅलोनी बोड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 5 लाख रुपए कीमती बोलेरो वाहन और एक लाख 92 हजार 742 रुपए कीमती 20 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |