Advertisement
राजगढ़। नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को झोपड़ी में लगी बल्ली से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एसआई एनएल.किरकेट्टा के अनुसार अम्बेडकर नगर निवासी सिद्वूसिंह (45) पुत्र उम्मेदराम पारदी ने झोपड़ी में लगी बल्ली से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया है कि घटना के दौरान व्यक्ति झोपड़ी में अकेला था, उसके बेटे और मां काम पर गए हुए थे। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |