Advertisement
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के माधोपुरा में रहने वाली काजल पिता रामप्रसाद कुन्हारे की बुधवार शाम 4 बजे संदिग्ध मौत हो गई। वह सुबह 11 बजे मंगेतर कपिल चावंड के साथ दर्शन का बोलकर गई थी। दोप. 2 बजे कपिल ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया और शाम 4 बजे परिजनों को सूचना दी। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो काजल उन्हें मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद से कपिल फरार है।
पुलिस ने बताया डॉक्टर्स के मुताबिक अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने से काजल की मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मृतिका के भाई राहुल ने बताया बहन कांपिटिशन एक्जाम की तैयारी कर रही थी।
राहुल के अनुसार बुधवार सुबह 11 बजे कपिल घर आया और काजल को साथ लेकर मंदिर दर्शन करने का बोलकर निकले थे। शाम चार बजे कपिल ने फोन लगाकर बताया कि काजल को भर्ती किया है। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर लिया और काजल का फोन भी साथ लेकर लापता हो गया। पुलिस कपिल की तलाश कर रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
सगाई के बाद भी विवाद, दो बार थाने पर शिकायत: काजल और कपिल की सगाई के बाद भी दोनों के बीच कईं बार विवाद हुआ। कपिल शक्की स्वभाव का था वो अक्सर काजल के बाजार जाने पर उसका पीछा करता था। बाजार में रोककर दुव्र्यवहार करता। इसे लेेकर काजल ने माधव नगर और पंवासा थाने पर दो बार शिकायती आवेदन दिया।रिश्ता तोडऩे की भी बात हुई लेकिन फिर समझौता हो गया और देवउठनी एकादशी पर दोनों का विवाह होना था।
परिवार ने रजामंदी से सगाई कर दी
मृतिका काजल के भाई राहुल ने बताया डेढ़ साल पहले कपिल चावंड बहन के संपर्क में आया था। वह काजल को परेशान करता था इसे लेकर पूर्व में उसके खिलाफ थाने पर शिकायती आवेदन भी दिया था। कुछ समय बाद उसके परिजन कपिल के लिए काजल का रिश्ता लेकर घर आए। दोनों परिवारों ने रजामंदी से रिश्ता जोड़ लिया और करीब एक साल पहले काजल की कपिल से सगाई कर दी गई थी। सगाई के बाद अक्सर दोनों साथ में समय बिताते थे और घूमने के लिए जाते थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |