Advertisement
सिहोरा। जबलपुर के सीहोरा में गुरूवार सुबह 5 बजे गणेश विसर्जन करने गए गांव के लोगो के साथ मे एक युवक की तलाब में डूबने से मौत हो गई है, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तीन से चार घण्टे बाद तलाब से निकलवाकर पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा हो गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम हरदुआ कला (मोहला, हरदुआ) में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे मैकू कोल पिता खिल्ली कोल (39) की तलाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक गांव की गणेश समिति के साथ गणेश विसर्जन करने के लिए गांव के पास के तलाब में विनेश प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए गया हुआ था जो एक बार तलाब से निकल आया था लेकिन दोबारा में घुसा और फिर वापस बाहर नही निकल पाया, और तलाब में डूबने से जल समाधि हो गई। जिसका शव तलाश करने घण्टो लग गए। वही इस घटना से गांव भर में मातम फैल गया है, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सिहोरा सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |