Advertisement
उमरिया। जिले के पाली रोड पर रविवार देर रात दो बजे एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उस में सवार खनिज विभाग शहडोल में पदस्थ निरीक्षक समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे के कोई रिश्तेदार रीवा से आए थे, जिनका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए ही सभी लोग एक ढाबे पर गए थे। वहां से लौटते समय कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी, लोक सेवा प्रबंधक अविनाश दुबे समेत जिपं कर्मचारी प्रकाश जगत, सब इंजीनियर दिनेश सारीबा और अविनाश दुबे के रिश्तेदार अमित शुक्ला की मौत हो गई। गौरतलब है कि मृत खनिज निरीक्षक पुष्पेंद्र त्रिपाठी नर्मदापुरम में भी पदस्थ रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर उनके करीबी रहे लोगों में शोक छा गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |