Advertisement
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर सारंगपुर थाना क्षेत्र में गोपालपुरा बाइपास के समीप रविवार अलसुबह अज्ञात वाहन ने गौवंश के झुंड को टक्कर मार दी, हादसे में सात गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो गाय गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया, सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन व पुलिस ने समझाइश देकर मामले को शांत किया।
जानकारी के अनुसार हाइवे-52 स्थित सारंगपुर में गोपालपुरा बाइपास के नजदीक अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे गौवंश के झुंड को टक्कर मार दी। हादसे में सात गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दो को गंभीर चोटें लगी। घटना की खबर लगते ही आसपास के ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए, जिन्होंने आका्रेश जताते हुए गौंवश के लिए सुरक्षित स्थान दिलाने की मांग करते हुए हाइवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे हाइवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। सूचना पर पहुंचे स्थानीय प्रशासन ने ग्रामीणों को गौशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और पुलिस की मदद से ग्रामीणों को शांत किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |