Advertisement
श्योपुर। शहर के मुख्य बाजार में रविवार को एक युवक ने अपनी बाइक को तेज रफ्तार में दौड़ते हुए राहगीरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा राहगीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बाइक चालक फिलहाल कोई अता पता नहीं है, क्योंकि वह हादसे के तुरंत बाद अपनी बाइक को लेकर फरार हो गया लेकिन यह पूरी घटना एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शहर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शहर के वार्ड क्रमांक दो निवासी रमेशचन्द्र पुत्र सुंदरलाल वाल्मिकी उम्र 65 वर्ष रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास जब मुख्य बाजार स्थित कृष्णा टॉकीज के पास से गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने रमेशचन्द को टक्कर मार दी जिससे रमेशचंद की मौत हो गई। इसके बाद बाइक चालक अन्य राहगीरों को टक्कर मारते हुए भगा गया। हादसे में दिव्यांग राहगीर जाहिद घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने मृतक का पीएम कराने के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया है और मामला दर्ज कर बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |