Advertisement
उज्जैन। इंदिरानगर के रहने वाले आरटीओ एजेंट ने शुक्रवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि शत्रुघ्न पुत्र घनश्याम उपाध्याय उम्र 42 वर्ष आरटीओ में एजेंट था। अज्ञात कारणों के चलते उन्होंने कल रात जहर खा लिया था। तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। शराब के नशे में होने से काफी देर तक तो परिजन को भी पता नहीं चला था कि जहर खाया है। परिजनों का कहना है कि उन्हें कोई टेंशन नहीं था। शराब के नशे में पता नहीं जानबूझकर जहर खाया या फिर गलती से जहरीला पदार्थ खाने में आ गया, कुछ जानकारी नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |