Advertisement
राजगढ़। रुठियाई- मक्सी ट्रेन रुट पर करनवास थाना क्षेत्र में ग्राम दुपाड़िया रेल्वे ब्रिज के समीप कुएं पर जाने के दौरान 28 वर्षीय युवक रेल की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
विवेचक रमेश यादव के अनुसार बीती रात ग्राम दुपाड़िया निवासी पवन (28) पुत्र बालूराम पुस्पद की ब्रिज के समीप रेल की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। परिजनों का कहना है कि युवक कुएं पर जा रहा था तभी रेल्वे क्राॅसिंग पार करने के दौरान वह रेल की चपेट में आ गया।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |