Advertisement
राजगढ़। जिले के खुजनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर ग्राम चाटूखेड़ा रोड़ स्थित ग्राम मथनिया जोड़ के समीप डंपर पर खड़ा 25 वर्षीय युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम चाटूखेड़ा रोड़ स्थित ग्राम मथनिया जोड़ के समीप करंट की चपेट में आने से जितेन्द्र (25) पुत्र रामसिंह राजपूत निवासी निछमा थाना सुनेरा जिला शाजापुर की मौत हो गई। बताया गया है कि युवक डंपर पर क्लीनर का काम करता था और वह डंपर के उपर खड़ा था तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |