Advertisement
जबलपुर। शहर के तिलवारा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तेज रफ्तार डम्पर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि छह अन्य यात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तिलवाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब 11.30 बजे लम्हेटाघाट चौक के पास हुआ। बस भेड़ाघाट से जबलपुर की ओर आ रही थी, तभी लम्हेटा बाईपास के पास विपरीत दिशा से आ रहे डम्पर चालक ने वाहन को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बस को टक्कर मार दी। हादसे में चौकीताल निवासी 62 वर्षीय नेतराम पटेल पुत्र सियालाल पटेल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि छह यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |