Advertisement
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बादरी में स्थित बिना मुंडेर के कुएं में डूबने से 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जो दो दिन पहले से घर से गायब था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
थानाप्रभारी एनपी.दायमा के अनुसार बीती रात ग्राम बादरी स्थित बिना मुंडेर के कुएं में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला, जिसकी पहचान रोडूलाल (70)पुत्र कालूराम वर्मा के रूप में हुई, जो पिछले दो दिन से घर से गायब था, प्रकरण में परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की गई थी। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो सका। पुलिस ने मृतक के पुत्र भंवरलाल की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |