Advertisement
जबलपुर। जिले के घमापुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएसपी विवेक गौतम ने बताया कि हादसा अच्छे मिया के बाड़े के सामने हुआ। दो तेज रफ्तार बाइक आपस में भिड़ गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अखिलेश सिंह निवासी करिया पाथर के रूप में हुई है। वहीं, दो युवक घायल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |