Advertisement
नागदा। उज्जैन जिलें के औद्योगिक नगर नागदा में गुरूवार देर रात लगभग साढे आठ बजे ऐक्सिेस बैंकं के सहायक प्रबंधक का शव एक रस्सी से पंखे पर लटका मिला। शुक्रवार को पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।
थाना प्रभारी नलिन बुधौलिया के मुताबिक विेवेक पुत्र कृष्ण कुमार उम्र 28 वर्ष का शव मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। विवेक कुमार नागदा एक्सिेस बैंक में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ थे। जोकि गांधी ग्राम कॉलोनी में अकेले किराए के मकान में रहते थे। शव से दुर्गंध आने पर मकान मालिक ओमप्रकाश शर्मा ने देर रात पुलिस को सूचना दी थी। लाश लगभग दो दिन पुरानी है। देर रात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश और फंदे से उतारा। पुलिस ने मौक से सुसाइड नोट जप्त किया है। जिसके आधार पर मामला प्रेमप्रसंग का बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि मृतक उमरिया जिले के निवासी है। सात दिन पहले तक उनकी माताजी सात रहती थी। बाद में वे घर चली गई थी। नागदा के पहले विवेक महिदपुर शाखा में पदस्थ थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |