Advertisement
शाहपुरा तालाब में सुबह अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भिजवाया। मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। चूनाभट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। चूनाभट्टी थानाप्रभारी अवधेश सिंह भदौरिया के अनुसार सोमवार सुबह मछुआरो ने सूचना दी थी कि तालाब में लाश नजर आ रही है। इस पर जाकर देखा, तो लाश बुरी तरह से सड़ चुकी थी। पंचनामा बनाकर उसको हमीदिया अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं बताए गए हैं। अभी लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश पांच दिन पुरानी लग रही है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 के बीच रही होगी। वह शरीर के ऊपर शर्ट पहने हैं। नीचे के हिस्से में कोई कपड़ा पहने हुए नहीं मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |