Advertisement
शिवपुरी जिले के पांच लड़कों ने मुरैना की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इनमें से 2 लड़के नाबालिग हैं। इन्हें मुरैना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि 12-13 साल की दो नाबालिग लड़कियां अपने घर (मुरैना) से बिना बताए ट्रेन में बैठकर इंदौर के लिए निकली थीजिसके बाद 6-7 सितंबर की दरमियां रात को उन्हें ट्रेन में ही शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच लड़के मिले। इसके बाद इन पांचों आरोपियों ने दोनों नाबालिगों को बहला-फुसलाकर शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर उतार लिया और उन्हें कोलारस ले गए। जहां दो दिनों तक उनके साथ रेप किया।इसके बाद दो लड़के शिवपुरी से ट्रेन में सवार होकर दोनों नाबालिगों को मुरैना छोड़ने गए, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें अभिषेक धाकड़, विकास धाकड़, अमित धाकड़ और दो नाबालिग लड़के शामिल हैं।मुरैना कोतवाली में पदस्थ सुनील खेमरिया ने बताया कि पांचों ने अपने नाम बदलकर नाबालिगों को बताया था और चाय नाश्ते के बहाने शिवपुरी के रेलवे स्टेशन पर उतार लिया था। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पांचों के खिलाफ पास्को सहित दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |