Advertisement
पिपलोद थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली नाबालिक छात्रा के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। परिजन की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी को इंस्टाग्राम चैटिंग के आधार पर आरोपी बनाया है। आत्महत्या के लिए उकसाने सहित एट्रोसिटी एक्ट और आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।28, 29 अगस्त की रात को पिपलोद थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर में 11वीं की छात्रा ने फांसी लगा ली थी। मृतका 16 वर्षीय दिव्यांशी के पिता नरेंद्र बामने ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सुसाइड की वजह खुद की बीमारी बताई थी। लेकिन दो दिन बाद दिव्यांगी के मोबाइल में इंस्टाग्राम अकाउंट खंगाला तो गांव के मंदिर पुजारी की चैटिंग मिली। चैटिंग में उसने अश्लील गालियों का प्रयोग कर रखा था, वही बात-बात पर धमकाने का जिक्र था। पुजारी पवित्र उर्फ लक्की के खिलाफ मृतका के पिता ने पुलिस से शिकायत भी की। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। बाद में उन्होंने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |