Advertisement
सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों को वहां से गुजर रहे मंत्री तुलसी सिलावट को देखा तो तुरंत एक घायल को अपनी कार से सांवेर के सिविल हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टर के ड्यूटी पर नहीं होने से तुरंत घायल को उपचार के लिए इंदौर रवाना किया। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।घटना सोमवार सुबह करीब 9 बजे की है। मंत्री सिलावट सुबह उज्जैन जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें रिंगनोदिया गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवक दिखे। इस पर उन्होंने अपनी कार रुकवाई और इसमें से दो गंभीर घायल को इंदौर भेजा। फिर तीसरे घायल को अपनी कार से सांवेर के सिविल हॉस्पिटल ले गए। वहां अचानक मंत्री व घायल युवक को देख स्टाफ चौंका। फिर पता चला कि अभी हॉस्पिटल में इमरजेंसी में डॉक्टर नहीं आए हैं।इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने नाराजगी जताई और बताया कि अधिकांश ड्यूटी डॉक्टर 11 बजे के पहले नहीं पहुंचते हैं। इसके बाद उक्त घायल युवक को भी इंदौर रैफर किया गया। इसके बाद मंत्री ने लोगों से अस्पताल को लेकर जानकारी ली और रवाना हो गए
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |