Advertisement
राजगढ़। सुठालिया थाना क्षेत्र के ग्राम बेरियाखेड़ी में रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार सुबह खेत पर लगे खांकरा के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार ग्राम बेरियाखेड़ी निवासी प्रेमसिंह (45)पुत्र किशनलाल ने स्वयं के खेत पर लगे खांकरा के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि व्यक्ति खेत से घांस काटने का बोलकर घर से निकाला था, कुछ समय बाद देखा तो फांसी के फंदा पर लटका मिला। व्यक्ति ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण पता नही लग सका। देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर मामला संबंधित थाना के सुपुर्द किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |