Advertisement
बड़वानी/ सेंधवा। जिले में सेंधवा के पास आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह दो बसों की आमने सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 10 से ज्यादा यात्री घायल हुए है। सभी घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जुलवानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। जहां सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
जानकारी अनुसार सेंधवा नेशनल हाईवे पर स्थित बालसमुद आरटीओ बेरियर की सेंट्रल लाइन पर आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे खरगोन से धूलिया महाराष्ट्र जा रही मध्य प्रदेश राज्य परिवहन की अनुबंधित बस एमपी 10 पी 0418 और मुंबई से इंदौर जा रही स्लीपर कोच बस एमपी 09 एफ 0046 की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना के तुरंत बाद आरटीओ पर मौजूद कर्मचारियों और ट्रक ड्राइवर सहित अन्य लोग दौड़ कर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए सभी को बाहर निकाला। इस दौरान पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को ईलाज के लिए जुलवानियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां घायलों का ईलाज जारी है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। मौके पर नागलवाड़ी थाना और बालसमुद और ओझर चौकी पुलिस ने अन्य यात्रियों को दूसरी बस की सहायता से सेंधवा और इंदौर की ओर रवाना किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |