Advertisement
बैरसिया इलाके में स्थित ललरिया गांव में रहने वाली नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत का मामला सामने आया है। पति, पत्नी की मौत को फांसी लगाकर आत्महत्या करना बता रहा है। महिला के मायके वालों का आरोप है कि लड़की की गला घोंटकर हत्या की गई है। बैरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।मुस्कान खान (24) पत्नी अरमान खान ललरिया गांव बैरसिया की रहने वाली थी। उसकी शादी इसी साल मार्च महीने में हुई थी। उसके बड़े भाई रईस ने बताया कि अरमान जुआ खेलने का आदि है। वह मुस्कान के जेवरात पिछले कई दिनों से मांग रहा था। इन्हें बेचकर जुए में उड़ा देता। मुस्कान ने फोन पर बातचीत में कई बार यह बात बताई थी की दहेज में मिले जेवरात अरमान मांग रहा है। नहीं देने पर मारता पीटता है। हम मुस्कान का घर बचाना चाहते थे। उम्मीद थी आगे जाकर सब ठीक हो जाएगा। बुधवार की दोपहर करीब चार बजे उसके ससुराल वालों ने कॉल कर जानकारी दी कि मुस्कान ने फांसी लगा ली है।हमें यकीन नहीं है कि वह फांसी लगाकर खुदकुशी कर सकती है। बैरसिया अस्पताल में जब उसे फंदे से उतारकर पहुंचाया गया था, वहां बताया गया कि मौत संदिग्ध है। इस अस्पताल में भी पोस्टमॉर्टम की व्यवस्था है, इसके बाद भी भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल में पीएम कराने के लिए शव को भेज दिया गया। जिससे अधिक बारीकी के साथ पीएम हो सके। हमें न्याय चाहिये, अरमान के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिये।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |