Advertisement
कर्ज से परेशान एक कंपनी संचालक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। दो दिन पहले एक राहगीर को वे सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले थे। अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। घर छोड़ने से पहले उन्होंने दो पेज का सुसाइड नोट अपने घर पर छोड़ा था। इसमें उन्होंने कंपनी में हुए घाटे और काफी बढ़ चुके कर्ज का जिक्र किया है। शाहपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
नव दूरसंचार कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय तुषार धार्मिक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर वर्चुअल पावर जेनरेशन कंपनी शुरू की थी। टीआई जितेंद्र पटेल के मुताबिक बीती 20 मार्च को तुषार घर से लापता हो गए। प|ी हर्षा ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। बुधवार को वे सड़क किनारे बेसुध हालत में मिले। एक राहगीर को उन्होंने जहर खाने की बात बताई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |