Advertisement
राजगढ़। खिलचीपुर थाना क्षेत्र में पपड़ेल रोड़ स्थित बघेली सोलर प्लांट के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जो आपस में चचेरे भाई बताए गए है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और अज्ञात चालक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
पुलिस के अनुसार बीती रात ग्राम पपड़ेल रोड़ स्थित बघेली सोलर प्लांट के सामने तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अर्जुन (17) पुत्र अमरलाल वर्मा और पवन (20) पुत्र देवीलाल वर्मा निवासी सड़ियाकुआ की मौत हो गई। बताया गया है दोनों युवक आपस में चचेरे भाई है। पुलिस ने अमरलाल वर्मा की रिपोर्ट पर अज्ञात चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304ए के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |