Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के इंगले काॅलोनी में रहने वाले 30 वर्षीय युवक की एविल के इंजेक्शन का सेवन व अधिक शराब पीने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार बीती रात इंगले काॅलोनी निवासी सोनू (30) पुत्र गुलाबसिंह गुर्जर शहर में स्थित खरला नाला के समीप मृतअवस्था में मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि युवक की मौत अधिक शराब पीने व एविल के इंजेक्शन के सेवन से हुई। पुलिस ने हनीफ पुत्र सुल्तान शाह निवासी पुरा राजगढ़ की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |