Advertisement
राजगढ़। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दंड में गुरुवार की रात पुराने विवाद को लेकर गांव के युवक ने गालियां देते हुए महिला के कच्चे में आग लगाकर नुकसान कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
थाना प्रभारी एनपी दायमा के अनुसार ग्राम दंड निवासी धापूबाई (35)पत्नी भगवानसिंह भील ने बताया कि पुराने विवाद को लेकर गुरुवार की रात गांव का शिवसिंह पुत्र देवीलाल भील घर के सामने आकर गाली-गलौंज करने लगा, विरोध करने पर उसने भूसे में आग लगा दी, जिससे कच्चा मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे नुकसान हुआ। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 294, 436 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |