Advertisement
पश्चिम बंगाल के मालदा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने पति की गला दबाकर हत्या कर दी. कथित तौर पर महिला के दूसरे शख्स से संबंध थे. इसी को लेकर उसकी पति से लड़ाई होती थी. जिस वक्त महिला ने पति की हत्या की उसका 6 साल का बेटा वहीं मौजूद था. बाद में उसी ने पुलिस के सामने मां की पोलकी पोल खोल दी. घटना मालदा के पुखुरिया थाना क्षेत्र के संबलपुर रामचंद्रपुर इलाके की है. मृतक पति का नाम हसन अली (22) है. हसन की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक के परिजन हसन की पत्नी पर आरोप लगा रहे हैं. पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, बीते मंगलवार को पति-पत्नी अपने पांच साल के बेटे इंजमाम के साथ घर के अंदर थे. तभी दंपति के बीच बहस हो गई. जिसके बाद पत्नी ने हसन की गला दबाकर हत्या कर दी. जब बेटा चिल्लाया तो मां ने उसकी पिटाई कर चुप करा दिया. इसी बीच घर के अंदर से चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाया तो देखा हसन अली मृत पड़ा था जिसके बाद पड़ोसियों ने तुरंत पुखुरिया थाने को सूचित किया. पुलिस के सामने हसन के बेटे ने सारी घटना बयां कर दी जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |