Advertisement
ग्वालियर में डकैत गुड्डा गुर्जर के साथ एक साथी ने अपने ही पड़ोसी को टारगेट बनाते हुए उस पर गोलियां चलाई पड़ोसी की भांजी से वह जबरन दोस्ती करना चाहता था इसी को लेकर जब पड़ोसी ने टोका तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गोलियां चलाई जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी फायरिंग कर के जवाब दिया गोलीबारी में एक गाय को भी गोली लगी है पनिहार थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है इस मामले में चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है, लेकिन गुड्डा गुर्जर का साथी अभी पकड़ा नहीं जा सका है पता लगा है कि उसके खिलाफ वारंट भी जारी हुए हैं वह पवा गांव में ही छिपकर रह रहा था। वह पड़ोस में रहने वाले जितेंद्र गुर्जर के रिश्तेदार साधु की भांजी से दोस्ती करना चाहता है जब उसे इन लाेगों ने रोका तो गजेंद्र अपने साथियों के साथ आ गया। उसने यहां गोलियां चलाई जवाब में दूसरे पक्ष ने भी लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। इस घटना के दौरान एक गोली गाय को भी लग गई गोली लगने से गाय घायल हो गई गोलीबारी की घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पनिहार थाने की फोर्स यहां पहुंची। यहां जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने बताया कि गजेंद्र गुर्जर गांव में अवैध उगाही भी करता है। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज की
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |